'वक्फ संशोधन एक्ट मामले में नहीं होता पालन तो कोर्ट देखेगा, 20 मई को सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई

  • Agency by: Agency
  • Updated May 15, 2025, 01:21 PM IST

चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑग्स्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हमने अपना जवाब दाखिल कर दिया है।

SC Hearing On Waqf Law: चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑग्स्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच ने गुरुवार को वक्फ संशोधन अधिनियम मामले में सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एसजी तुषार मेहता पहले ही पिछली सुनवाई में आश्वस्त कर चुके हैं कि वक्फ एक्ट के कुछ प्रावधान लागू नहीं होंगे और इस पर अगर पालन नहीं होता तो कोर्ट देखेगा। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 20 मई को सुनवाई करेगा।

Suprme court

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून पर सुनवाई

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सरकार का पक्ष रखा

चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑग्स्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हमने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। इस पर कोर्ट ने पूछा कि क्या इस केस में अभी अंतरिम राहत के लिए सुनवाई हो रही है? तुषार मेहता ने कहा कि अगर कोर्ट अंतरिम आदेश पर विचार करे, तो उसमें भी ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ताओं की तरह वो भी शॉर्ट नोट्स दाखिल करेंगे।

End of Feed