राजस्थान HC के कार्यकारी चीफ जस्टिस पर सुप्रीम कोर्ट के जज का गंभीर आरोप, CJI सूर्यकांत ने मांगा जवाब

जस्टिस मेहता ने आरोप लगाया है कि ACJ संजीव प्रकाश शर्मा ने अन्य जजों की पीठ (रोस्टर) में सूचीबद्ध मामलों को अचानक वापस लेकर बिना किसी ठोस वजह के अपनी पीठ में स्थानांतरित कर लिया और प्रभावशाली पक्षों के पक्ष में फैसले दिए।

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस (ACJ) संजीव प्रकाश शर्मा पर प्रशासनिक और न्यायिक शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को पत्र लिखा है। जस्टिस मेहता ने ACJ शर्मा को तुरंत राजस्थान से बाहर ट्रांसफर करने और राज्य में किसी अन्य राज्य से स्थायी चीफ जस्टिस नियुक्त करने की मांग की है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने बताया कि उन्होंने जस्टिस मेहता द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कार्यकारी चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा से जवाब मांगा है।

CJI suryakant

CJI सूर्यकांत ने मांगा जवाब

जस्टिस संदीप मेहता के मुख्य आरोप

जस्टिस मेहता ने आरोप लगाया है कि ACJ संजीव प्रकाश शर्मा ने अन्य जजों की पीठ (रोस्टर) में सूचीबद्ध मामलों को अचानक वापस लेकर बिना किसी ठोस वजह के अपनी पीठ में स्थानांतरित कर लिया और प्रभावशाली पक्षों के पक्ष में फैसले दिए। तीन पत्रों (2, 10 और 17 अगस्त) के माध्यम से जस्टिस मेहता ने आरोप लगाया कि कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के पद का दुरुपयोग करते हुए चहेतों और दोस्तों को प्रशासनिक व लोक अदालत के पदों पर नियुक्तियां दी गईं। जोधपुर जिला अदालत (मेट्रो) के नए भवन के उद्घाटन में अनुचित देरी करने और बुनियादी ढांचे में अनावश्यक बदलाव कराने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

End of Feed