Supreme Court का उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत से इनकार, Delhi Police को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने साल 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश रचने के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है और दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी बुधवार 25 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। इसी से साथ अदालत ने इन दोनों दिल्ली दंगों के आरोपियों की जमानत याचिका को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस भी दिया है।

Supreme Court SCIGOV

सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं दी जमानत

बता दें कि यह दोनों साल 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में बड़ी साजिश रचने के आरोपी हैं। दोनों आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच गठित की जाएगी।

End of Feed