बढ़ेंगी आनंद मोहन की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश सरकार से मांगा रिहाई से जुड़ा रिकॉर्ड

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 19, 2023, 05:56 PM IST

जी कृष्णैया के परिजनों ने आनंद मोहन की रिहाई का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Anand Mohan Case: सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को बिहार सरकार को निर्देश दिया कि वह गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की 1994 में हुई हत्या के मामले में दोषी पूर्व सांसद आनंद मोहन को दी गई छूट से जुड़े सारे दस्तावेज पेश करे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला की पीठ ने बिहार सरकार की ओर से पेश वकील मनीष कुमार से कहा कि मामले में आगे कोई स्थगन नहीं दिया जाएगा। पीठ ने उन्हें पूर्व सांसद आनंद मोहन को दी गई छूट से जुड़े सारे दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए।

Anand Mohan Singh

बढ़ेंगी आनंद मोहन की मुश्किलें

दस्तावेज अदालत में पेश किए जाएं...

अदालत ने आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ जी कृष्णैया की पत्नी की ओर से दाखिल याचिका को आठ अगस्त को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि राज्य सरकार ने पश्चगामी ढंग से नीति में बदलाव किया और आनंद मोहन को रिहा कर दिया। लूथरा ने पीठ से अनुरोध किया कि वह राज्य को आनंद मोहन के आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े सारे रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दे। साथ ही उन्होंने मामले की सुनवाई अगस्त में करने का भी अनुरोध किया।

End of Feed