Sawal Public Ka: नीतीश पर INDI गठबंधन वाले नेताओं के कान सुन्न हुए? बहार है.. गंदी बात वाले नीतीश कुमार है?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2023, 10:03 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ओछे बयान पर आज माफी तो मांग ली। लेकिन इसमें उनका माफीनामा कम जनता पर अहसान ज्यादा लगता है।

बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने विभिन्न हलकों से व्यापक निंदा के बाद जनसंख्या कंट्रोल पर अपनी टिप्पणी के लिए बुधवार को माफी मांगी। नीतीश कुमार ने मंगलवार को जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं के बीच education के महत्व पर जोर देते हुए एक विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने राज्य विधानसभा में इसका सजीव विवरण किया कि एक शिक्षित महिला अपने पति को संभोग के दौरान कैसे रोक सकती है। आज एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने भी नीतीश पर जमकर निशाना साधा।

क्या ये माना जाए कि नीतीश कुमार ने राजनीतिक विरोध के दबाव में महिलाओं के लिए अपमानजनक भाषा पर ठंडा पानी डालने की कोशिश की ? क्या उनकी अंतरात्मा ने उन्हें नहीं धिक्कारा ? क्या नीतीश कुमार को ये अहसास नहीं कि एक संवैधानिक पद पर बैठकर उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर में जिस भाषा का इस्तेमाल किया वो न सिर्फ गलत थी, बल्कि ओछी थी। दुर्भावना से भरी हुई भाषा थी। सड़कछाप भाषा थी।

End of Feed