पटना

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री बोले- CM ने महिलाओं की मर्यादाओं को किया तार-तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2023, 01:38 PM IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में महिलाओं की साक्षरता और जनसंख्या नियंत्रण पर बात करते करते एक ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद सदन में बवाल मच गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी सीएम के इस बयान को शर्मनाक बताया है।

Image

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर दिया बेतुका बयान
  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीएम के बयान को बताया शर्मनाक
  • बीजेपी विधायक निक्की हेम्ब्रोम ने भी सीएम नीतीश पर साधा निशाना

Patna News: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में सेक्स एजुकेशन पर भाषण दिया, जिसके चलते अब वह विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। सीएम के भाषण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अश्विनी चौबे ने सीएम नीतीश कुमार के बयान को बताया शर्मनाक

बता दें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) द्वारा बिहार विधानसभा में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ( Ashwini Choubey) ने भी निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की गरिमा और मर्यादा को तार-तार किया है, इनका बयान किसी गली के लफंगों जैसा है एवं महिला विरोधी है, विधानसभा में ऐसा वक्तव्य देना बहुत शर्मनाक है। ऐसा लगता है वह मानसिक रूप से बीमार हैं। उन्हें इस्तीफा देकर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

विधायक निक्की हेम्ब्रोम ने भी सीएम नीतीश पर साधा निशाना

बिहार की बीजेपी विधायक निक्की हेम्ब्रोम का कहना है, "उन्होंने जो बयान दिया, उसे गरिमा के साथ कहा जा सकता था...उन्हें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए था और जो कुछ भी कहना था, गरिमापूर्ण तरीके से कहना चाहिए था...यह निंदनीय और शर्मनाक है।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें