
आज की ताजा खबर: 4 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र; पीएम मोदी की डिग्री मामले पर केजरीवाल की याचिका खारिज
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 9 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें: गुजरात उच्च न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी प्रदान करने संबंधी सीआईसी के निर्देश को रद्द करने के अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी। वहीं सांसदों-विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों पर अब तेजी से कार्रवाई होगी। आपराधिक रिकॉर्ड वाले सांसदों और विधायकों पर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर है। इसे लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को अहम निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाई कोर्ट को जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित आपराधिक प्रकरणों के शीघ्र निपटारे की निगरानी के लिए स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 9 नवंबर (गुरुवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।