दिल्ली सरकार के जेल मंत्री और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) पर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद सत्येंद्र जैन पर ED सूत्रों के हवाले से ये खुलासा हुआ है। खुलासे के मुताबिक जेल मंत्री जेल में ऐश काट रहे हैं। कोर्ट में दाखिल हलफनामे में ईडी ने कहा है कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा। ED ने सबूत के तौर पर कोर्ट में CCTV फुटेज जमा कराया है।
तिहाड़ जेल में ऐश की जिंदगी काट रहे हैं AAP के मंत्री सत्येंद्र जैन, ED ने कोर्ट को सौंपी CCTV फुटेज!
- Agency by: Agency
- Updated Oct 30, 2022, 12:13 PM IST
सत्येंद्र जैन के लिए कोर्ट के आदेश की अवेलहना करते हुए घर का बना खाना जेल में मुहैया करवाया जाता है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, इस केस के अन्य आरोपी अंकुश जैन और वैभव जैन जोकि तिहाड़ में ही मौजूद हैं उनसे संतेंद्र जैन अकसर अपनी सेल में घन्टो घंटो मीटिंग करते हैं, जोकि केस की जांच के लिए ठीक नहीं है।
KEY HIGHLIGHTS
- तिहाड़ जेल में संतेंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया हो रही है
- जेल मैनुअल के विरुद्ध संतेंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन उनसे सेल में अक्सर मिलने आती हैं
- ED ने अपने ऐफिडेविट में ये भी लिखा कि संतेंद्र जैन जेल मंत्री भी है जिसका वो गलत फायदा उठा रहे हैं
End of Feed
