उफना सकती है संकोश नदी, अलीपुरद्वारा में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 6000 लोग, भूटान में शिंताफू हिमनद झील है फटी

तैयारियों पर अलीपुरद्वार के एसपी अमित कुमार शॉ ने कहा, 'सबसे पहले मैं जिले के लोगों से कहना चाहता हूं कि उन्हें बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। हम भूटान के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं।

Shintaphu Lake : भूटान की शिंताफू झील में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) यानी हिमनद झील के फटने से आने वाली बाढ़ के संभावित खतरे को लेकर अलीपुरद्वार प्रशासन अलर्ट पर है। संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। स्कूलों को राहत केंद्र बनाकर करीब 4,000 से 5,000 लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थलों पर पहुंचाया है। इसके अलावा 6,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। SDRF टीम मौके पर मौजूद है और NDRF की एक टीम भी रास्ते में है। सिविल डिफेंस की टीम भी तैनात की गई है।

Glacial Lake Outburst Flood

भूटान में शिंताफू हिमनद झील है फटी।

6,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

तैयारियों पर एसपी अमित कुमार शॉ ने कहा, 'सबसे पहले मैं जिले के लोगों से कहना चाहता हूं कि उन्हें बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। हम भूटान के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। हमारी पुलिस टीम, जिलाधिकारी (DM), प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) और उनकी टीमें, सभी संबंधित एजेंसियां तथा हितधारक आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। हमारी SDRF टीम मौके पर मौजूद है और NDRF की एक टीम भी रास्ते में है। सिविल डिफेंस की टीम भी तैनात की गई है। हमने स्कूलों को राहत केंद्र बनाकर करीब 4,000 से 5,000 लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थलों पर पहुंचाया है। इसके अलावा 6,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।'

End of Feed