राघव चड्ढा सहित तीनों सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग, AAP में फूट के बाद संजय सिंह बोले- सभापति को लिखूंगा पत्र

Raghav Chadha Quit AAP: आम आदमी पार्टी राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन के मूड में नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि मैं राज्यसभा सभापति को पत्र लिखूंगा।

Raghav Chadha Quit AAP: आम आदमी पार्टी राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन के मूड में नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक के खिलाफ राज्यसभा सभापति को एक पत्र सौंपा जाएगा। इस पत्र के जरिए, राज्यसभा सभापति से राघव चड्ढा सहित तीनों सांसदों को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी।

Sanjay Singh

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (फोटो साभार: @SanjayAzadSln)

राघव चड्ढा को अयोग्य घोषित करने की मांग

संजय सिंह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मैं माननीय राज्यसभा सभापति को एक पत्र प्रस्तुत करूंगा, जिसमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को भाजपा (BJP) में शामिल होने के कारण राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी, क्योंकि यह संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता त्यागने के समान है।''

End of Feed