अमृता फडणवीस के किस बयान से खुश हुए संजय राउत? बोले- 'सलाह अपने नव-हिंदुत्ववादियों और मुख्यमंत्री को भी दें'

Sanjay Raut Nitesh Rane VHP Garba Controversy: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने नवरात्रि गरबा में मुस्लिमों के शामिल होने पर अमृता फडणवीस के सौहार्दपूर्ण रुख का समर्थन किया है।

Sanjay Raut Amruta Fadnavis Garba Statement: शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने त्योहारों को समावेशी बताते हुए कहा था कि किसी मुस्लिम व्यक्ति के उत्सव में शामिल होने में कोई बुराई नहीं है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्र उत्सव के दौरान राज्य में गरबा और डांडिया आयोजनों में मुसलमानों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। भाजपा नेता एवं मंत्री नितेश राणे ने भी विहिप के इस रुख का समर्थन किया है।

अमृता फडणवीस के किस बयान से खुश हुए संजय राउत? बोले- 'सलाह अपने नव-हिंदुत्ववादियों और मुख्यमंत्री को भी दें'

अमृता फडणवीस के किस बयान से खुश हुए संजय राउत? बोले- 'सलाह अपने नव-हिंदुत्ववादियों और मुख्यमंत्री को भी दें'

नागपुर में संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने कहा, 'मैं अमृता फडणवीस के इस रुख का स्वागत करता हूं कि मुस्लिम महिलाओं को गरबा में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए। लेकिन, उन्हें मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में शामिल नव-हिंदुत्ववादियों को भी ऐसी सलाह देनी चाहिए।'

End of Feed