'आतंकवादियों की तरह बंदूक की नोक पर रोका गया'; EC ऑफिस मार्च के दौरान विपक्षी सांसदों की हिरासत पर भड़के संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी सांसद निहत्थे थे, फिर भी उन्हें भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में आगे बढ़ने से रोका गया। उन्होंने कहा कि सांसदों को बंदूक की नोक पर रोका गया और हिरासत में लिया गया।

दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकालने की कोशिश के दौरान विपक्षी सांसदों को रोके जाने को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। राउत ने आरोप लगाया कि विपक्ष के सांसदों को चुनाव आयोग के कार्यालय जाने से इस तरह रोका गया, जैसे वे कोई आतंकवादी हों। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान महिला सांसदों के साथ बदसलूकी की गई। राउत ने कहा कि मंगलवार को करीब 275 विपक्षी सांसद ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने जा रहे थे। उन्हें रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की भारी तैनाती की गई थी।

विपक्षी सांसदों की हिरासत पर भड़के संजय राउत

विपक्षी सांसदों की हिरासत पर भड़के संजय राउत

‘बंदूक की नोक पर रोका और हिरासत में लिया’

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी सांसद निहत्थे थे, फिर भी उन्हें भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में आगे बढ़ने से रोका गया। उन्होंने कहा कि सांसदों को बंदूक की नोक पर रोका गया और हिरासत में लिया गया। इतना ही नहीं,महिला सांसदों के साथ भी कथित तौर पर दुर्व्यवहार हुआ।

End of Feed