Shahjahan Sheikh Arrested: पश्चिम बंगाल में बड़ा एक्शन, गिरफ्तार हुआ संदेशखाली कांड का मुख्य आरोपी व TMC नेता शाहजहां शेख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 29, 2024, 11:12 AM IST

TMC Leader Shahjahan Sheikh Arrested: पश्चिम बंगाल में सुबह-सुबह पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, संदेशखाली कांड के मुख्य आरोपी व टीएमसी नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

TMC Leader Shahjahan Sheikh Arrested: पश्चिम बंगाल में सुबह-सुबह पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, टीएमसी नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी रात के तीन बजे हुई है। जानकारी के मुताबिक, शाहजहां शेख को मिनाखा के एक अज्ञात स्थान से गिरफ्तार किया गया है। बता दें, बीते 55 दिनों से शाहजहां शेख फरार चल रहा था। वह संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ यौन अत्याचार और जमीन हड़पने का मुख्य आरोपी है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने यह एक्शन हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया है, जिसमें कहा गया है कि शाहजहां शेख की गिरफ्तार पर कोई रोक नहीं है और वह किसी भी केंद्रीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है। बता दें, संदेशखाली कांड सामने आने के बाद से शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग हो रही है, जिसके चलते विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच उबाल भी देखने को मिला है। बता दें, शाहजहां शेख को 5 फरवरी के हमले को लेकर ईडी द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे पहले ही बशीरहाट कोर्ट ले जा चुकी है।

End of Feed