Sheikh Shahjahan Suspended: शाहजहां शेख के खिलाफ ममता बनर्जी का बड़ा एक्शन, TMC ने 6 साल के लिए पार्टी से किया निलंबित

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 29, 2024, 05:31 PM IST

TMC Suspended Sheikh Shahjahan, West Bengal News: संदेशखालि विवाद में टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी बीच ममता बनर्जी ने इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए शाहजहां को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित करने का फैसला किया है। बता दें, गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Sheikh Shahjahan Latest News: शाहजहां शेख के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। 55 दिनों तक फरार रहे शाहजहां को पार्टी से 6 साल तक निलंबित कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन और कई दिनों तक चले सियासी संग्राम के बाद बृहस्पतिवार तड़के 55 दिनों से फरार तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। शेख पर यौन उत्पीड़न एवं जमीन हड़पने का आरोप है।

Mamata Banerjee Action Against Sheikh Shahjahan

शाहजहां शेख को टीएमसी ने पार्टी से किया 6 साल के लिए निलंबित।

शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद एक्शन में ममता बनर्जी

टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के तुरंत बाद ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ने कड़ा एक्शन लिया है। टीएमसी ने शेख शाहजहां को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित करने का फैसला किया है। कहीं न कही लंबे वक्त से ममता और टीएमसी पर उठ रहे सवाल के बाद ये एक्शन टीएमसी के लिए डैमेज कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

End of Feed