Same Sex Marriage: सुप्रीम कोर्ट ने एक दरवाजा बंद किया तो दूसरा खोल दिया, SC के फैसले पर बोले MP महेश जेठमलानी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 18, 2023, 07:38 AM IST

Same Sex Marriage Verdict: समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद महेश जेठमलानी ने कि सुप्रीम कोर्ट ने एक दरवाजा बंद किया तो दूसरा खोल दिया।

Same Sex Marriage Verdict: सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद महेश जेठमलानी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से समलैंगिक विवाह से संबंधित सभी मुद्दों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमिटी गठित करे। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से समलैंगिक विवाह से संबंधित सभी मुद्दों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमिटी गठित करने को कहकर एक दरवाजा बंद किया तो दूसरा दरवाजा खोल दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसा करने की शक्ति नहीं है, हम सरकार में विधायिका के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण करेंगे। इसलिए हम उनसे इस मुद्दे की जांच करने का आह्वान कर रहे हैं।

Mahesh Jethmalani on Same Sex Marriage Verdict

सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद महेश जेठमलानी ने सेम सेक्स मैरेज पर बड़ी बात कही।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हमारे पास आपको अधिकार देने की शक्ति नहीं है। यह संविधान से नहीं मिलता है। अगर शादी करने का अधिकार संविधान से मिलता है, तो हम कह सकते हैं कि आपको संविधान अनुसार शादी करने का अधिकार है। इसलिए यदि विवाह का अधिकार संवैधानिक रूप से गारंटीकृत नहीं है तो यह आपको केवल एक कानून द्वारा ही दिया जा सकता है। कानून केवल विधायिका द्वारा पारित किया जा सकता है।

End of Feed