'राहुल गांधी झारखंड के छात्रों से क्यों नहीं मिलते?' भाजपा का कांग्रेस पर हमला, लगाए गंभीर आरोप

संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बच्चों को राजनीति का माध्यम बनाने और तथ्यों के बजाय भ्रामक नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर बच्चों को राजनीति का माध्यम बनाने और तथ्यों के बजाय भ्रामक नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया। संबित पात्रा ने कहा कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य उन बच्चों पर टिप्पणी करना नहीं, बल्कि राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देना है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें राजनीतिक विवादों का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए।

संबित पात्रा PTI

संबित पात्रा।

'20 जुलाई को गोली नहीं चली थी'

पात्रा ने कहा कि कुछ देर पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कुछ बयान दिए। उनके साथ वे बच्चे भी थे जिन्होंने 20 तारीख को दिल्ली में हुए 'संसद मार्च' में हिस्सा लिया था। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस और यह ब्रीफिंग राहुल गांधी के लिए है, उन बच्चों के लिए नहीं; आखिर बच्चे तो बच्चे ही होते हैं। वे हमारे देश का भविष्य हैं..." उन्होंने आगे कहा कि सबसे पहले, मैं उस बात को दोहराना चाहता हूं जो भाजपा ने इस मंच से और सदन के बाहर भी स्पष्ट रूप से कही है कि 20 तारीख को दिल्ली में हुए 'संसद मार्च' के दौरान कोई गोली नहीं चलाई गई... हमने उस समय भी यही बात पूरी जिम्मेदारी के साथ कही थी, क्योंकि यह एक संवेदनशील मुद्दा है।

End of Feed