'13 करोड़ वोट चोरी हो गए होते, तो भारत की सड़कों पर गृहयुद्ध छिड़ जाता', संबित पात्रा का राहुल पर पलटवार

संबित पात्रा ने स्पष्ट किया कि देश में यह 12वीं बार SIR की प्रक्रिया हो रही है और यह समय-समय पर होने वाली एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। उन्होंने याद दिलाया कि खुद कांग्रेस के शासनकाल में 10 बार SIR कराया जा चुका है।

Sambit Patra: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने वाराणसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष, विशेषकर राहुल गांधी और 'इंडिया' गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। पात्रा ने कहा कि SIR प्रक्रिया को लेकर देश में बेवजह भ्रामक और उत्तेजक माहौल बनाने के साथ 'रिजिम चेंज' की साजिश रची जा रही है। संबित पात्रा ने स्पष्ट किया कि देश में यह 12वीं बार SIR की प्रक्रिया हो रही है और यह समय-समय पर होने वाली एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। उन्होंने याद दिलाया कि खुद कांग्रेस के शासनकाल में 10 बार SIR कराया जा चुका है।

Sambit patra

संबित पात्रा का राहुल पर निशाना

राहुल गांधी के 13 करोड़ वोट चोरी के दावों को बताया झूठ

राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए संबित पात्रा ने कहा, राहुल गांधी 13 करोड़ वोटरों के मुद्दे पर पूरी तरह झूठ बोल रहे हैं। अगर वास्तव में 13 करोड़ वोट चोरी हो गए होते, तो भारत की सड़कों पर गृहयुद्ध छिड़ गया होता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली एक 'फ्लॉप शो' साबित हुई और आधा मैदान ही खाली रह गया, उसी तरह राहुल गांधी द्वारा दिए गए 13 करोड़ वोट कटने के आंकड़े भी पूरी तरह हवा-हवाई और आधे-अधूरे हैं।

End of Feed