80 हराओ-भाजपा हटाओ: बीजेपी के खिलाफ अखिलेश ने लॉन्च किया नया नारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2023, 12:01 AM IST

सपा प्रमुख ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में ‘ईज ऑफ डूइंग’ का मतलब हत्या, बलात्कार, लूट और भ्रष्टाचार है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को सरकार से हटाने का आह्वान करते हुए ‘ 80 हराओ-भाजपा हटाओ’ का नया नारा दिया। अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में 80 हराओ-भाजपा हटाओ नारे के हैशटैग के साथ कहा- "अबकी भाजपा हारेगी बूथ-बूथ, अहंकार उतारेगा यूथ।"

samajwadi party slogan

मिशन 2024 में जुटे अखिलेश यादव

यादव के इस नारे का अभिप्राय यह कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए अगले साल लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा को चुनाव में हराना है। प्रदेश में 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। सपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मायावती के नेतृत्व की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से गठबंधन किया जिसमें 10 सीट बसपा और पांच सीट सपा को मिली थीं। एक सीट कांग्रेस ने जीती थी। शेष 64 सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा ने कब्जा जमाया था। चुनाव बाद सपा का बसपा से गठबंधन टूट गया था।

End of Feed