क्या मायावती को सता रहा दलित वोट खिसकने का खौफ? बार-बार अखिलेश यादव की सपा पर भड़कने के क्या हैं मायने; समझिए पूरी कहानी

मायावती ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया है। बसपा सुप्रीमो ने दावा किया है कि सपा नीयत एवं नीति में खोट के कारण दलितों-बहुजनों की सच्ची हितैषी कभी नहीं हो सकती। बीते कई दिनों से मायावती को दलित वोटबैंक छिटकने का डर सता रहा, जिससे वो सपा पर बार-बार प्रहार कर रही हैं।

Mayawati Slams Akhilesh Yadav: क्या मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर दलितों और बहुजनों को अब भरोसा नहीं रहा, या फिर दलितों को अब बसपा से ज्यादा अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर हो रहा है। इन दिनों अखिलेश यादव पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नाम पर अपनी सियासी शाख खूब मजबूत कर रहे हैं, ऐसे में शायद मायावती को डर सताने लगा है कि कहीं उनका वोटबैंक अखिलेश की सपा की ओर शिफ्ट न हो जाए। दलितों की सियासत करने वाली मायावती पिछले कई दिनों से अखिलेश यादव और उनकी समाजवादी पार्टी पर तीखे प्रहार कर रही हैं।

Mayawati Slams Samajwadi Party

अखिलेश यादव की सपा पर लगातार क्यों हमलावर हैं मायावती?

एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर भड़कीं मायावती

बसपा की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को अपने विरोधी दलों, खासतौर से समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरह सपा भी अपनी नीयत एवं नीति में खोट के कारण दलितों-बहुजनों की कभी सच्ची हितैषी नहीं हो सकती।

End of Feed