देश

Baba Siddiqui Death: बाबा सिद्दीकी को 'अपना' मानते थे सलमान, चुनावी जीत में था अहम योगदान

Baba Siddique Salman Khan Friendship : बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबी मित्रों में से एक थे। उन्होंने कई साल बाद भाईजान (सलमान खान) और बादशाह (शाहरूख खान) के बीच दोस्ती भी कराई थी। दोनों को अपनी इफ्तार पार्टी में बुलाया था और गले मिलवाया था।

Image

बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबी मित्रों में से एक थे

Baba Siddique Salman Khan Friendship : एनसीपी नेता और बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या से राजनीतिक हलकों और फिल्म उद्योग में हड़कंप मच गया।सलमान खान के बाबा सिद्दीकी संग संबंध बहुत अच्छे थे। इतने कि उनके लिए वोट अपील करते थे। फैंस सलमान की बात भी मानते रहे और उनके समर्थन से ही बाबा बांद्रा पश्चिम से विधायक बने।

उनकी मौत के बाद सलमान खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान बांद्रा के लोगों से बाबा के लिए वोट अपील करते नजर आ रहे हैं।इसमें सलमान खान लोगों से कहते हैं, "जो सबसे अच्छा आदमी है आपकी कांस्टीट्यूएंसी के अंदर, आप उसके लिए वोट कीजिए।"

उनकी इस अपील पर भीड़ एक सुर में कहती है- मोदी। इस पर सलमान कहते हैं, "आपके लिए यहां बेस्ट मैन मोदी हैं, मेरी जो सीट बांद्रा है, वहां बेस्ट मैन हैं बाबा सिद्दीकी और प्रिया दत्त।"फिर कहते हैं आप मोदी साहब के लिए वोट करें और मुझे तो अपने लोगों के लिए वोट करना है।

उस वक्त दो स्टार्स के गले लगती तस्वीर काफी वायरल हुई थी। बाबा की इफ्तार दावत काफी सुर्खियों में रहती थी। इसमें मनोरंजन और सियासी हलकों के बड़े स्टार्स जुटते थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article