देश

Baba Siddique: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने सोशल मीडिया पोस्ट में बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली, लिखा- जो सलमान खान की मदद...- Video

baba siddique murder lawrence bishnoi: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ली है,एक सोशल मीडिया पोस्ट में ऐसा दावा किया गया है।

Image

लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली

Photo : BCCL

baba siddique murder lawrence bishnoi gang: लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है एक सोशल मीडिया पोस्ट में उसने हत्या की जिम्मेदारी ली है वहीं मुम्बई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि वो इस पोस्ट को भी जांच में शामिल करेगी।

मुंबई के स्पेशल सीपी देवेन भारती ने वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी कहा- 'हमने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट देखी है। प्रामाणिकता और संदर्भ की पुष्टि की जा रही है।' मुम्बई क्राइम ब्रांच इस पोस्ट को भी जांच में शामिल करेगी।

गौर हो कि एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique Death) की मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई उनकी मौत से राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में गम की लहर है।

बाबा सिद्दीकी एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रहे हैं

बाबा सिद्दीकी जो एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रहे हैं उनकी गोली मारकर हत्या (Baba Siddique Murder) कर दी गई। पेट और सीने में गोली लगने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गोली लगने से उनकी मौत हो गई, बता दें कि बाबा सिद्दीकी विधायक भी रहे हैं और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं वहीं बाबा सिद्दीकी अपनी इफ्तार पार्टी के लिए भी जाने जाते थे जहां पर हर साल बॉलीवुड के बड़े कलाकारों से लेकर राजनीति के दिग्गजों का जमावड़ा होता था, इसी पार्टी में बाबा सिद्दीकी ने सलमान खान और शाहरूख खान के बीच सुलह कराई थी।

Disclaimer- टाइम्स नाउ नवभारत इस पोस्ट की पुष्टि नही करता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article