'RSS किसी के खिलाफ नहीं...', संघ के शताब्दी कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत; सलमान खान भी रहे मौजूद

RSS Centenary Event: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RSS Centenary Event: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को मुंबई में संघ के शताब्दी समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, फिल्मकार सुभाष घई और गीतकार, कवि एवं लेखक प्रसून जोशी भी मौजूद रहे।

Mohan Bhagwat

संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)

सलमान खान ने मोहन भागवत की बात बड़े ध्यान से सुना, जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संघ किसी का विरोध किए बिना देश के लिए काम करता है, राष्ट्रीय एकता पर ध्यान केंद्रित करता है और सत्ता की लालसा किए बिना कार्य करता है।

End of Feed