'शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को दबाने के लिए मुकदमे चलाना लोकतंत्र के लिए दुखद', बॉम्बे हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, आरोपी को किया बरी

हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले के नांदगांव में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर इस साल जनवरी में हुए प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में निष्कर्ष निमगड़े के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और आरोपपत्र को रद्द कर दिया।

Bombay High Court: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सड़कों की बदहाल स्थिति के खिलाफ आंदोलन में भाग लेने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करते हुए कहा है कि अगर आपराधिक मुकदमों का इस्तेमाल शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को दबाने के लिए किया जाता है तो यह लोकतंत्र के लिए दुखद दिन होगा। हाई कोर्ट ने कहा कि जब तक लोग कानून अपने हाथ में नहीं लेते और हिंसा या सार्वजनिक अथवा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों में शामिल नहीं होते, तब तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा रहे आंदोलनों को दबाने के लिए आपराधिक मुकदमे शुरू नहीं किए जाने चाहिए।

Bombay HC

शांति पूर्ण प्रदर्शन पर बॉम्बे हाई कोर्ट का अहम निर्देश

सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर किया था प्रदर्शन

End of Feed