पिपरहवा से लेह पहुंचे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष; गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत, भक्तिमय हुआ माहौल

सिद्धार्थनगर के पिपरहवा से प्राप्त गौतम बुद्ध के पवित्र अवशेषों को खास विमान से लेह लाया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भव्य स्वागत समारोह और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच इन अवशेषों को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया गया।

Gautam Buddha Sacred Relics Leh: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के पिपरहवा में मिले गौतम बुद्ध के पवित्र अवशेषों बुधवार को हवाई मार्ग से दिल्ली से लेह लाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोग उनके दर्शन के लिए जुट गए। जानकारी के मुताबिक, लेह हवाई अड्डे के टेक्निकल एरिया में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक भव्य स्वागत समारोह के दौरान औपचारिक रूप से इन अवशेषों को स्वीकार किया। समारोह में कई धार्मिक हस्तियां और सरकारी अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ कई पवित्र अनुष्ठान आयोजित किए गए।

Gautam Buddha Sacred Relics Leh

लेह में आए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष

कब कर सकेंगे आम लोग दर्शन?

अधिकारियों के मुताबिक, माथो मठ के द्रुकपा थुकसे रिनपोचे और खेनपो थिनलास चोसल भारतीय वायुसेना के एक खास विमान से इन अवेशेषों को लेह लेकर पहुंचे। ये अवशेष मई के शुरुआती दो हफ्तों में आम लोगों के दर्शन के लिए रखे जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, बुद्ध के अवशेषों के लेह पहुंचने पर लद्दाख पुलिस ने औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जबकि भिक्षुओं ने विशेष प्रार्थनाएं कीं। वहीं, सक्सेना ने लद्दाख की जनता की ओर से इन पर 'खटक' (पारंपरिक सफेद चादर) चढ़ाई।

End of Feed