करप्शन के खिलाफ सचिन पायलट ने 'कर्नाटक' का किया जिक्र, अशोक गहलोत की राह आसान नहीं !

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 7, 2023, 09:23 AM IST

Sachin Pilot : सचिन पायलट ने एक बार अशोक गहलोत पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि एक तरफ तो हम कर्नाटक में बीजेपी के 40 फीसद करप्शन की बात करते हैं दूसरी तरफ यहां पर चुप्पी साधे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अशोक गहलोत पर निशाना साधते रहे हैं सचिन पायलट
  • राजस्थान में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव
  • सचिन पायलट में करप्शन का हवाला दे कर्नाटक का किया जिक्र

Sachin Pilot : इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा( Rajasthan assembly election) के चुनाव होने हैं। लेकिन उससे पहले अशोक गहलोत(Ashok Gehlot) और सचिन पायलट एक दूसरे के खिलाफ खुल कर बयान दे रहे हैं। मामला पिछली सरकार में वसुंधरा राजे सिंधिया( Vasundhara Raje Scindia) के कथित भ्रष्टाचार का है। लेकिन इसे सियासी तौर पर सचिन पायलट पर अशोक गहलोत के खिलाफ दबाव के तौर पर देखा जा रहा है। अप्रैल के महीने में 11 तारीख को सचिन पायलट भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपुर में एक दिन के धरने पर थे। उसे धरने को तो वसुंधरा सरकार के भ्रष्टाचार ( corruption)की जांच के लिए बताया गया। लेकिन सियासी तौर पर माना गया कि आखिर वो कौन सी मजबूरी या डील है जिसकी वजह से मौजूदा सरकार चुप्पी साधे हुई है।

बाड़मेर में साधा निशाना

बाड़मेर में एक बार फिर सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ हम सब कर्नाटक में बीजेपी के 40 फीसद कमीशव के मुद्दे को जोरशोर से उठा रहे हैं और वहां की जनता भरोसा भी कर रही है। सवाल यह है कि सरकार पिछली सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे को क्यों नहीं उठा रही है। आखिरकार उसी मुद्दे के आधार पर हम लोग राजस्थान(congress) की सत्ता में आए थे। अब सवाल यह है कि आखिर इस चुप्पी का मतलब क्या है। राजस्थान की जनता यह सवाल हम सबसे कर रही है।

End of Feed