'सबके बॉस तो हम हैं...', राजनाथ का ट्रंप को परोक्ष जवाब; कहा- कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा भारत का तेज विकास

Trump Tariff Row: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से होने वाले आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने को लेकर जारी विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे ‘दबंग और गतिशील’ अर्थव्यवस्था करार दिया। उन्होंने कहा कि वे सोचते हैं कि सबके बॉस तो हम हैं और भारत कैसे इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है?

Trump Tariff Row: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से होने वाले आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने को लेकर जारी विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे ‘दबंग और गतिशील’ अर्थव्यवस्था करार दिया और कहा कि ‘सबके बॉस तो हम हैं’ का भाव रखने वाले कुछ देशों को यह रास नहीं आ रहा है।

Rajnath Singh

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फोटो साभार: @rajnathsingh)

यहां रायसेन में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की रेल कोच इकाई का भूमिपूजन करने के बाद राजनाथ ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारत जितनी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, दुनिया की कोई ताकत उसे विश्व की एक बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘साल 2014 में धन दौलत के आकार (अर्थव्यवस्था) के मामले में भारत 11वें स्थान पर था। आज हमारा भारत दुनिया के शीर्ष चार देशों की कतार में आ गया है। तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था अगर किसी देश की है तो वह हमारे भारत की है।’’

End of Feed