'हमारी मदद के लिए नहीं,अपनी जरूरत के लिए तेल खरीदता है भारत'; पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूसी राजदूत का बड़ा बयान

अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर दबाव बढ़ा रहे हैं। रूस के साथ ऊर्जा कारोबार जारी रखने वाले देशों पर संभावित द्वितीयक शुल्क लगाने की भी चर्चा चल रही है। ऐसे में रूसी राजदूत का बयान काफी अहम है।

रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर भारत पर पश्चिमी देशों के बढ़ते दबाव के बीच रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव का बड़ा बयान सामने आया है। अलीपोव ने तेल खरीद को लेकर भारत के रुख का समर्थन करते हुए साफ कहा कि भारत रूस की मदद करने के लिए नहीं,बल्कि अपनी ऊर्जा जरूरतों और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए रूसी तेल खरीदता है।

रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव

रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव । (फोटो- ANI)

रूसी राजदूत ने ये बयान एक इंटरव्यू में दिया। उन्होंने कहा कि भारत रूसी तेल रूस की मदद के लिए नहीं खरीदता बल्कि अपने लोगों के कल्याण और देश के विकास को ध्यान में रखते हुए तेल खरीदता है।

End of Feed