स्वच्छता में रुद्रपुर ने छोड़ा सबको पीछे, बना देश का नंबर-1 हिमालयी शहर, कौन है दूसरे नंबर पर?

केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तराखंड के रुद्रपुर को देश का सबसे स्वच्छ हिमालयी शहर चुना गया है। इस श्रेणी में जम्मू को दूसरा और शोपियां को तीसरा स्थान मिला। वहीं, काशीपुर को उत्तराखंड का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया।

Swachh Survekshan 2025-26: उत्तराखंड के रुद्रपुर ने स्वच्छता के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में रुद्रपुर को देश का सबसे स्वच्छ हिमालयी शहर चुना गया है। वहीं, जम्मू ने इस श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया है। ॉ

rudrapur nws

उत्तराखंड के रुद्रपुर ने मारी बाजी, देश का सबसे स्वच्छ हिमालयी शहर बना। ANI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस दौरान देश के सबसे स्वच्छ शहरों और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरी निकायों को सम्मानित किया गया। यह स्वच्छ सर्वेक्षण का 10वां संस्करण है, जो स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत आयोजित किया गया।

End of Feed