लैडिंग नहीं होने तक यात्रियों की अटकी रही सांस, हंगामे के बाद इंडिगो को बदलना पड़ा पायलट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2023, 08:07 AM IST

IndiGo Flight news : उदयपुर में विमान के उतरने के बाद यात्रियोंन ने पायलट को बदलने जाने की मांग की। कुछ यात्रियों ने ट्विटर पर इसकी शिकायत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की। यात्रियों के विरोध के बाद एयरलाइन ने दूसरा पायलट भेजा और फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हुई।

IndiGo Flight : इंडिगो की फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बुधवार को उस समय भारी हंगामा और बवाल करना शुरू कर दिया जब लखनऊ से उड़ान भरने वाला प्लेन मुंबई में लैंडिंग नहीं कर पाया और उसे उदयपुर में उतरना पड़ा। यात्रियों के हंगामे के बाद एयरलाइन को उदयपुर में अपना पायलट बदलना पड़ा। इसके बाद यात्रियों को लेकर यह प्लेन रात के करीब आठ बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। दरअसल, पायलट ने मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने की कोशिश दो बार की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। यह देख यात्रियों में खलबली मच गई और सुरक्षित लैंडिंग तक उनकी सांस अटकी रही।

indigo flight

इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों का हंगामा।

मुंबई से रवाना हुई थी फ्लाइट

रिपोर्टों के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E 2441 लखनऊ से सुबह 11.10 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई। इसे 1.15 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना था लेकिन लैंडिंग के लिए पायलट ने दो बार कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया, इसके बाद उसने विमान को उदयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया। यह सब होता देख यात्रियों की सासें अटकी रहीं। यात्रियों का कहना है कि उदयपुर में भी पायलट अपने तीसरे प्रयास में लैंडिंग कर पाया। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों ने खूब हंगामा किया।

End of Feed