दिल्ली में 29 नवंबर को RSS का भव्य कार्यक्रम ‘राष्ट्र वंदनम्’, सरसंघचालक मोहन भागवत करेंगे संबोधित

‘राष्ट्र वंदनम्’ कार्यक्रम में डॉ. मोहन भागवत संघ की नई शताब्दी में दिशा, संगठन के कार्य विस्तार, सामाजिक सहभागिता और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रखेंगे। साथ ही स्वयंसेवकों की भूमिका और विश्व में भारत की बढ़ती भूमिका के लिए समाज की तैयारी पर भी प्रकाश डालेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपनी शताब्दी वर्ष की यात्रा पूरी करने के बाद अब नई शताब्दी में प्रवेश के साथ संगठन की आगामी दिशा और योजनाओं को लेकर दिल्ली में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। संघ की ओर से 29 नवंबर को राजधानी के रोहिणी सेक्टर-23 में ‘राष्ट्र वंदनम्’ नाम से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत संबोधित करेंगे।

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत

इस दौरान डॉ. मोहन भागवत संघ की नई शताब्दी में दिशा, संगठन के कार्य विस्तार, सामाजिक सहभागिता और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रखेंगे। साथ ही स्वयंसेवकों की भूमिका और विश्व में भारत की बढ़ती भूमिका के लिए समाज की तैयारी पर भी प्रकाश डालेंगे।

End of Feed