Mohan Bhagwat: इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, हिंदू धर्म सभी संप्रदायों का सम्मान करता है, इसलिए भारत में कभी उन मुद्दों पर झगड़े नहीं होते, जिनकी वजह से आज हमास और इजराइल लड़ रहे हैं।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
मोहन भागवत छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यहां एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हिंदू धर्म सभी संप्रदायों और आस्थानों का सम्मान करता है। ऐसा केवल भारत में होता है।
यह हिंदुओं का देश, लेकिन सभी धर्म स्वीकार
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, इस देश में एक धर्म, संस्कृति ऐसी है, जो सभी संप्रदायों और आस्थाओं का सम्मान करती है। वह है हिंदू धर्म। यह हिंदुओं का देश है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम अन्य सभी (धर्मों) को अस्वीकार करते हैं। यहां जब आप हिंदू कहते हैं तो यह बताने की जरूरत नहीं होती कि मुसलमानों को भी सुरक्षा दी गई है। केवल हिंदू ही ऐसा करते हैं। केवल भारत ही ऐसा करता है। दूसरे देशों में ऐसा नहीं होता।
आज सभी जगह हो रहे संघर्ष
आरएसएस प्रमुख ने कहा, आज सभी जगह संघर्ष हो रहे हैं। आपने यूक्रेन युद्ध, हमास-इजराइल युद्ध के बारे में तो सुना ही होगा। हमारे देश में ऐसे मुद्दों पर कभी युद्ध नहीं हुए। उन्होंने आगे कहा, शिवाजी महाराज के समय में हुआ आक्रमण उसी प्रकार का था, लेकिन हमने इस मुद्दे पर कभी किसी से लड़ाई नहीं लड़ी। इसीलिए हम हिंदू हैं।
