3 देशों की अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव ब्रिटेन में RSS प्रमुख, UK सांसद बॉब बोले-भागवत को सुनना सुखद अहसास

आरएसएस अपनी स्थापना का शताब्दी समारोह मना रहा है। इसी क्रम में आरएसएस प्रमुख दुनिया में संघ के दर्शन एवं सोच को रख रहे हैं। समझा जाता है कि सप्ताह के अंत में वह लंदन में भी प्रवासी भारतीयों के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर-संघचालक मोहन भागवत गुरुवार को ब्रिटेन पहुंचे। अपनी तीन देशों की यात्रा के वह अंतिम पड़ाव पर हैं। इससे पहले उन्होंने कनाडा और अमेरिका का अपना दौरा पूरा किया। आरएसएस अपनी स्थापना का शताब्दी समारोह मना रहा है। इसी क्रम में आरएसएस प्रमुख दुनिया में संघ के दर्शन एवं सोच को रख रहे हैं। समझा जाता है कि सप्ताह के अंत में वह लंदन में भी प्रवासी भारतीयों के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Mohan Bhagwat

कनाडा, अमेरिका के बाद ब्रिटेन पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत।

भागवत के ब्रिटेन पहुंचने पर कंजरवेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने उनका स्वागत किया है। X पर अपने एक पोस्ट में बॉब ने कहा कि संघ के भविष्य पर आरएसएस प्रमुख की बातों को सुनने के लिए वह अत्यंत उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, 'आरएसएस के भविष्य पर उनके विचारों एवं बातों को सुनने के लिए मैं बहुत ही उत्सुक हूं। उन्हें सुनना एक सुखद अनुभव होगा।' इससे पहले 29 अगस्त को आरएसएस प्रमुख ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डेन में प्रवासी भारतीयों सहित अन्य लोगों को संबोधित किया।

End of Feed