Rohini Acharya: 'अब सुदर्शन चक्र चलेगा...', बहन के अपमान पर आगबबूला हुए तेज प्रताप यादव; NDA नेताओं ने क्या कहा?

Rohini acharya: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में तनाव खुलकर सामने आ गया है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर राजनीति और परिवार से दूरी बनाने की घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी की गई, गालियाँ दी गईं और उन पर चप्पल उठाई गई। उनके बयान के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि बहन का अपमान करने वालों को “सुदर्शन चक्र” का सामना करना पड़ेगा।

Rohini acharya: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक बाद लालू फैमिली में कलह की स्थिति पैदा हो गई है। लालू यादव की बेटी ने शनिवार को कहा कि वो राजनीति और परिवार से दूरी बना रही हैं। शनिवार शाम रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि वो राजनीति और परिवार से नाता तोड़ रही हैं। साथ ही कहा कि संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था।

rohini acharya

बहन रोहिणी आचार्य के दावे के बाद आग बबूला हुए भाई तेज प्रताप यादव।(फोटो सोर्स: rohini acharya x handle)

इसके बाद रोहिणी ने रविवार सुबह एक और पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने दावा करते हुए लिखा, 'कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक मां को जलील किया गया , गंदी गालियां दी गयीं, मारने के लिए चप्पल उठाया गई, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी।'

End of Feed