लालू की पार्टी का दूसरा विकेट गिरा, अनंत सिंह के बाद अब अनिल साहनी की विधायकी गई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 08:49 PM IST

अनिल कुमार साहनी से पहले बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंंह उर्फ छोटे सरकार की कुर्सी एक मामले में सजा होने के कारण जा चुकी है। अनंत सिंह की चुनावी सीट मोकामा पर अभी उपचुनाव चल ही रहा है कि लालू यादव की पार्टी राजद को एक और झटका लग गया है।

लालू यादव की पार्टी राजद भले ही नीतीश कुमार के साथ गठबंधन करके सत्ता में लौट चुकी है, लेकिन उसे झटके पर झटका ही लग रहा है। सत्ता में शामिल उसके दो मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। अनंत सिंह जैसे धाकड़ विधायक की कुर्सी जा चुकी है। अब एलटीसी स्कैम में सजा पा चुके राजद विधायक अनिल कुमार साहनी की भी सदस्यता चली गई है।

anil kumar sahni

राजद विधायक अनिल कुमार साहनी की सदस्यता रद्द (Facebook)

बिहार विधानसभा के सचिव पवन कुमार पांडे द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार साहनी को "दोषी ठहराए जाने और सजा की तारीख से" अयोग्य घोषित कर दिया गया है। कुरहानी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले साहनी को 29 अगस्त को सजा सुनाई गई थी और दो दिन बाद तीन साल जेल की सजा सुनाई गई। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 2012 में यात्रा किए बिना जाली एयर इंडिया ई-टिकट का उपयोग करके यात्रा भत्ता प्राप्त करने का प्रयास करने का दोषी ठहराया था।

End of Feed