नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने पर घिरी RJD, BJP, औवैसी-प्रमोद कृष्णम सभी भड़के

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 28, 2023, 11:37 AM IST

New Parliament Building : ओवैसी ने कहा, 'नए संसद भवन का उद्घाटन यदि लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के हाथों हुआ होता तो यह ज्यादा अच्छा होता।' आरजेडी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम नेता ने कहा कि 'आरजेडी का कोई स्टैंड नहीं है। पुरानी संसद के पास यहां तक कि दमकल विभाग की मंजूरी नहीं थी।आरजेडी के लोग संसद को ताबूत क्यों कह रहे हैं? वे कोई और मिसाल दे सकते थे। इसमें भी आप इस तरह के एंगल ले आते हैं।'

New Parliament Building : नए संसद भवन का उद्घाटन हो जाने के बाद भी सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच तकरार कम नहीं हुई है। अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने नए संसद भवन की डिजाइन की तुलना ताबूत से कर नए विवाद को जन्म दे दिया है। आरजेडी की इस तुलना पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) उस पर हमलावर है। भगवा पार्टी ने कहा कि जिस किसी व्यक्ति ने नए संसद भवन की डिजाइन की तुलना ताबूत से की है, उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज ह होना चाहिए।

taboot

आरजेडी ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की।

कोई और मिसाल दे सकते थे-ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने भी आरजेडी को घेरा। ओवैसी ने कहा कि आरजेडी तुलना के लिए कोई और मिसाल दे सकती थी। सुनें ओवैसी ने क्या कहा-

End of Feed