रिजिजू ने विपक्ष पर फोड़ा संसदीय गतिरोध का ठीकरा, बोले-लोकसभा में सिर्फ 19, राज्यसभा में 39% हुआ काम, 12 बिल पारित

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा में चर्चा न होना लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा के लिए ठीक नहीं। लोकसभा में केवल एक एंटी-पेपर लीक बिल पर ही चर्चा हो पाई। लोकसभा एवं राज्यसभा के कामकाज पर रिजिजू ने कहा कि निम्न सदन में 19 प्रतिशत और उच्च सदन में 30 प्रतिशत कामकाज हुआ।

Kiren Rijiju News: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि मानसून सत्र में कुल 12 विधेयक पारित हुए। संसद की कार्ववाही में गतिरोध के लिए उन्होंने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए रिजिजू ने कहा कि विपक्ष ने लोकसभा नहीं चलने दी। सरकार चर्चा करने के लिए तैयार थी लेकिन विपक्ष इससे भाग खड़ा हुआ। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा में चर्चा न होना लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा के लिए ठीक नहीं। लोकसभा में केवल एक एंटी-पेपर लीक बिल पर ही चर्चा हो पाई। लोकसभा एवं राज्यसभा के कामकाज पर रिजिजू ने कहा कि निम्न सदन में 19 प्रतिशत और उच्च सदन में 30 प्रतिशत कामकाज हुआ।

kiren rijiju

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू।

चर्चा से भाग गया विपक्ष-रिजिजू

दिल्ली में पीसी को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'लोकसभा में 11 विधेयक बिना चर्चा के पारित हुए, जबकि एक विधेयक पर चर्चा हुई। राज्यसभा में विधेयक पर पूरी तरह चर्चा हुई। केवल मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और कुछ अन्य दलों ने सदन से वॉकआउट किया, जबकि अन्य विपक्षी दलों ने चर्चा में हिस्सा लिया। हंगामा करते हुए भी मुद्दों पर चर्चा कीजिए। विपक्ष पहले संवाद में शामिल होता था, जबकि ये लोग विपक्ष की भूमिका में रहते हुए चर्चा से भाग जाते हैं।'

End of Feed