UP MLC Poll Result: 11 में से अब तक 9 सीटों के आए परिणाम, BJP-सपा के खाते में आईं कौन-कौन सी सीटें

लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भी सपा ने अपनी जीत का जश्न मनाया, हालांकि बुधवार रात 12 बजे तक परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। सपा के ’एक्स’ पर पोस्ट कर इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी कांति सिंह को बधाई दी।

UP MLC Poll Result 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 11 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की मतगणना के बीच अब तक नौ सीट के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित किए गए हैं जिनमें से छह सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तीन पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत हासिल की है। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भी सपा ने अपनी जीत का जश्न मनाया, हालांकि बुधवार रात 12 बजे तक परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। सपा के ’एक्स’ पर पोस्ट कर इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी कांति सिंह को बधाई दी।

MLC poll

यूपी एमएलसी चुनाव रिजल्ट। तस्वीर-AI

वाराणसी -स्नातक सीट पर सपा उम्मीदवार को बढ़त

  • समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट आशुतोष सिन्हा की बढ़त बरकरार
  • 9 वें राउंड के बाद आशुतोष सिन्हा ने 16990 वोट की बनाई बढ़त
  • मंगलवार की रात से चल रही है काउंटिंग
  • बीजेपी के हंगामे के बाद पूरी रात काउंटिंग स्थल के बाहर जमा रहे सपा के नेता और कार्यकर्ता
  • अखिलेश यादव ने ट्वीट करके सपा कार्यकर्ताओं को काउंटिंग सेंटर पहुंचने की अपील की थी

मेरठ स्नातक सीट से भाजपा विजयी

आधिकारिक परिणामों के अनुसार, मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल, लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी, वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के लाल बिहारी यादव, आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल और आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह विजयी रहे।

End of Feed