Parliament Standing Committee:संसद की स्थायी समितियों मे हुआ फेरबदल, कांग्रेस को झटका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 11:37 PM IST

संसद की स्थायी समितियों (parliament standing committee) का पुनर्गठन किया गया है, इसमें कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है, कांग्रेस ने गृह और आईटी की संसदीय पैनल की अध्यक्षता खो दी है।

संसद की स्थायी समितियों मे बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, बताते हैं कि पार्टी ने दो बड़े समितियों की अध्यक्षता खो दी है कांग्रेस वहीं तीसरी सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को किसी भी पैनल की अध्यक्षता नहीं दी गई है। 4 अक्टूबर को संसद की स्थायी समिति का पुनर्गठन किया गया। बड़े फेरबदल में कांग्रेस ने गृहमंत्री (Home) और आईटी (IT) की संसदीय पैनल की अध्यक्षता खो दी है।

SANSAD

संसद की स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया गया है

वहीं तीसरी सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को किसी भी पैनल की अध्यक्षता नहीं दी गई है। इससे पहले लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के पास भी एक समिति का अध्यक्ष पद था। लोकसभा में सदस्य सुदीप बंदोपाध्याय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की समिति के अध्यक्ष थे।

End of Feed