उत्तराखंड में सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए बचाव अभियान: वायुसेना ने 36 टन महत्वपूर्ण उपकरण पहुंचाए

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 20, 2023, 11:49 PM IST

महत्वाकांक्षी चारधाम सड़क परियोजना के तहत यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही साढ़े चार किलोमीटर लंबी सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने से इसके अंदर काम कर रहे 41 श्रमिक फंस गए, जिन्हें निकाले जाने के लिए युद्धस्तर पर बचाव और राहत अभियान जारी है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में ढही सुरंग में फंसे श्रमिकों के बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत वायुसेना ने एक सी-17 और दो सी-130जे सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान का इस्तेमाल करते हुए सोमवार को 36 टन वजनी महत्वपूर्ण उपकरण पहुंचाए। विमान में लादे जा रहे कुछ महत्वपूर्ण उपकरणों की तस्वीरें भी साझा की गईं। वायुसेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा था कि इंदौर से देहरादून तक लगभग 22 टन महत्वपूर्ण उपकरण पहुंचाने के लिए सी-17 परिवहन विमान का इस्तेमाल किया गया।

End of Feed