गणतंत्र दिवस पर इस बार अद्धभुत होगा IAF के फ्लाईपास्ट का नजारा, गर्जना करेंगे राफेल, सुखोई, जगुआर और तेजस

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 23, 2024, 09:47 AM IST

IAF flypast : इस वर्ष परेड के दौरान वायु सेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व महिला अधिकारी कर रही हैं। इनमें स्क्वाड्रन लीडर रश्मी ठाकुर, सुमिता यादव, प्रतीति अलहुवालिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल शामिल हैं। मार्चिंग दस्ते में 144 वायु योद्धा भाग लेंगे।

IAF flypast : गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस बार फ्लाईपास्ट में वायु सेना के 29 लड़ाकू विमान, आठ मालवाहक विमान, 13 हेलीकॉप्टर और एक धरोहर विमान सहित कुल 51 विमान उड़ान भरेंगे। वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार राफेल, सुखोई-30, जगुआर, सी-130 और तेजस विमान अलग-अलग फॉर्मेशन में फ्लाईपास्ट करेंगे।

IAF

गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर। तस्वीर-IAF

महिला अधिकारी के हाथ वायु सेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व

इस वर्ष परेड के दौरान वायु सेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व महिला अधिकारी कर रही हैं। इनमें स्क्वाड्रन लीडर रश्मी ठाकुर, सुमिता यादव, प्रतीति अलहुवालिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल शामिल हैं। मार्चिंग दस्ते में 144 वायु योद्धा भाग लेंगे।

End of Feed