Republic Day 2025: अद्भुत दिखेगा कर्तव्य पथ; 16 राज्य बिखेरेंगे चमक; 76वें गणतंत्र दिवस पर ऐसा दिखेगा 'स्वर्णिम भारत'

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस परेड 2025 में सजने वाली झांकियां अलग ही चमक बिखेरेंगी। इस बार गीता, महाकुंभ और संविधान की झलक देखने को मिलेगी। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की थीम 'स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास' है।

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली झांकियों में इस वर्ष भगवत गीता, महाकुंभ 2025, नालंदा विश्वविद्यालय और संविधान के 75 वर्ष की झलक देखने को मिलेगी। कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस की परेड होगी। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की थीम 'स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास' है। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान इस थीम पर 16 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) और केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। झांकियां भारत की विविध शक्तियों और इसके निरंतर विकसित होते सांस्कृतिक समावेश को प्रदर्शित करेंगी। भाग लेने वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में गोवा, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, दिल्ली, दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव शामिल हैं।

republic day Parade jhanki 2025

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक गोवा की झांकी में गोवा की सांस्कृतिक विरासत को दिखाया जाएगा। उत्तराखंड की झांकी में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल देखने को मिलेंगे। हरियाणा भगवत गीता का प्रदर्शन करेगा। झारखंड 'स्वर्णिम झारखंड : विरासत और प्रगति की विरासत' को अपनी झांकी में दर्शाएगा।

End of Feed