CM स्टालिन के आवास पर बम..., खोजी कुत्तों संग तक पुलिसकर्मियों ने ली तलाशी; हत्थे चढ़ा आरोपी

Bomb Threat: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के आवास पर बम की धमकी भरी फर्जी कॉल करने के आरोप में 36-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और तेनाम्पेट पुलिस थाने के कर्मियों को मौके पर भेजा गया। तलाशी के बाद परिसर को सुरक्षित घोषित किया गया।

Bomb Threat: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के आवास पर बम की धमकी भरी फर्जी कॉल करने के आरोप में 36-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान अयप्पन के रूप में हुई है, जो पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रह चुका है। उसने शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में कॉल करके दावा किया था कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में बम रखा गया है।

MK Stalin

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (फाइल फोटो)

स्टालिन आवास के चप्पे-चप्पे की हुई जांच

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और तेनाम्पेट पुलिस थाने के कर्मियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, तलाशी के बाद परिसर को सुरक्षित घोषित किया गया। विज्ञप्ति के मुताबिक, जांच के बाद चेंगलपट्टू जिले के तिरुपोरूर निवासी अयप्पन को धमकी भरी फर्जी कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिस मोबाइल से कॉल की गई थी, उसे भी जब्त कर लिया गया है।

End of Feed