पीएम मोदी पर मानहानि केस करेंगी रेणुका चौधरी, 2018 का 'सूर्पणखा' मामला उछाला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 24, 2023, 11:59 AM IST

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि वह 2018 में संसद में की गई कथित 'सूर्पणखा' टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी।

Defamation Case Row: मानहानि केस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस-बीजेपी में सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। अब कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर पीएम मोदी को घेरने की योजना बनाई है। मामला 2018 का है जब पीएम मोदी ने संसद में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी पर ऐसी टिप्पणी की थी जिस पर काफी हो-हल्ला मचा था।

Renuka Chaudhary

रेणुका चौधरी (Image: Twitter Account)

रेणुका चौधरी ने किया ट्वीट

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि वह 2018 में संसद में की गई कथित 'सूर्पणखा' टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी। रेणुका ने ट्वीट कर कहा कि देखते हैं अब अदालत कितनी तेजी से काम करती है। रेणुका ने नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी की क्लिप भी साझा की है जिसमें वह राज्यसभा के सभापति से कह रहे हैं कि रेणुका चौधरी को हंसने दिया जाए, क्योंकि ऐसी हंसी रामायण धारावाहिक के प्रसारण के कई दिनों बाद सुनाई पड़ी है।

End of Feed