Durga Saptshati in UP temples : रामचरित मानस पर सियासी विवाद के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस चैत्र रामनवमी के दौरान मंदिरों एवं शक्तिपीठों में रामायण एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ कराने का निर्देश जारी किया है। रिपोर्टों के मुताबिक इस आयोजन के लिए योगी सरकार प्रत्येक जिले को एक लाख रुपए देने जा रही है। नवरात्रि के मौकों पर शक्तिपीठों एवं मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाएंगे। प्रशासन की ओऱ से इस संबंध में राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। समझा जाता है कि इस आयोजन के जरिए योगी सरकार विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) को संदेश देना चाहती है। सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस और उसकी कुछ चौपाइयों को लेकर विवादित बयान दिए।
राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी हो गए हैं।
