TMC के बागी विधायक विधानसभा पहुंचे, स्पीकर को सौंपा 58 विधायकों का समर्थन पत्र, ममता के लिए सबसे बड़ा झटका

बता दें कि कल कोलकाता में ममता बनर्जी के धरने प्रदर्शन में महज 7 विधायक ही पहुंचे थे। टीएमसी ने चुनाव में कुल 80 सीटें जीती थीं, लेकिन अधिकतर विधायक पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं।

Rebel TMC MLA- पश्चिम बंगाल में सियासी नूराकुश्ती का दौर जारी है। इस कवायद में सबसे बड़ा नुकसान ममता बनर्जी का होने जा रहा है। तृमणूल कांग्रेस (TMC) के बागी विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। टीएमसी के बागी विधायकों के समूह ने नए समूह के गठन को लेकर स्पीकर रथिंद्रनाथ बोस को पत्र सौंपा, जिसमें 58 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। इनमें बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा शामिल हैं जिनका नाम प्रमुखता से सामने आया है। अधिकतर बागी विधायक काले शीशे वाली कारों में विधानसभा पहुंचे।

End of Feed