RBI: बैंकों में पैसा जमा करने से हिचकिचा रहे लोग, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता, कहा- कुछ तो नया करो

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय निदेशक मंडल के सदस्यों की बैठक में भाग लिया। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि RBI ने उन्हें ब्याज दर को लेकर छूट दी है। इस छूट का उपयोग करते हुए बैंको को लोगों के लिए जमा को आकर्षक बनाना चाहिए।

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल के सदस्यों की बैठक में भाग लिया। इस दौरान बैंकों में पैसा जमा करने से दूरी बना रहे लोगों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बैंकों को अपने मुख्य कामकाज पर ध्यान देने और लोगों को पैसा जमा कराने के प्रति आकर्षित करने के लिए आकर्षक योजनाएं लाने की जरूरत है। बता दें, यह बैठक केंद्रीय बजट और वित्त विधेयक पारित किए जाने के बाद हुई है।

Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैंकों को कुछ नया करने की जरूरत है।

कोर बैंकिंग व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने जरूरत- निर्मला सीतारमण

बता दें, RBI की बोर्ड बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जमा और उधार एक गाड़ी के दो पहिये हैं। जमा रकम की गति काफी धीमी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बैंकों को कोर बैंकिंग व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने की भी जरूरत है। इस समय जमा और उधार के बीच में काफी बड़ा असंतुलन है। उन्होंने कहा कि यह असंतुलन तभी दूर हो सकता है जब बैंक इनोवेटिव और अट्रेक्टिव जमा योजनाएं लेकर आएं ताकि बैंकों में रकम ज्यादा से ज्यादा जमा हो।

End of Feed