'एक और राजपूत सितारा चला गया...' रविंद्र भाटी को मिली जान से मारने की धमकी, बाद में गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दी सफाई

Ravindra Singh Bhati: रोहित गोदारा के नाम से बने एक फेसबुक अकाउंट पर रविंद्र भाटी को धमकी देते हुए लिखा गया था कि मैं रविंद्र सिंह भाटी को स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि यदि इसी तरह उछलने की कोशिश की तो यह दिन दूर नहीं होगा कि लोग कहेंगे एक और राजपूत सितारा चला गया।

Ravindra Singh Bhati: राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा के नाम से दी गई थी। हालांकि, अब रोहित गोदारा ने ऐसी किसी भी धमकी देने से ही इनकार कर दिया है। उनसे कहा है कि इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है, उसके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है।

Ravindra Bhati

रविंद्र सिंह भाटी

रोहित गोदारा ने एक लंबा फेसबुक पोस्ट लिखकर सफाई भी दी है, यहां तक कि पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है। गोदारा ने कहा है कि उसके नाम से किसी दूसरे शख्स ने यह काम किया है। उसका कहना है कि सत्ता में बैठे कुछ लोग निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी को दबाना चाहते हैं, इसलिए उसके नाम का इस्तेमाल कर रविंद्र भाटी को धमकी दिला रहे हैं।

End of Feed