नहीं रहे अंबाला से BJP सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया, पिछले महीने से पीजीआई चंडीगढ़ में थे भर्ती

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 18, 2023, 10:05 AM IST

Ratanlal Kataria Death News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से बीजेपी के सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और बीजेपी के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।

Ratanlal Kataria Death News: अंबाला से बीजेपी के लोकसभा से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया का निधन हो गया। उन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दोपहर 12:00 बजे मनिमाजरा श्मशान घाट पर किया जाएगा। वह 71 वर्ष के थे। कटारिया पिछले महीने से निमोनिया के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे। उनके एक सहयोगी ने बताया कि उनका तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया। कटारिया के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

BJP MP from Ambala Ratanlal Kataria Death

अंबाला से बीजेपी के सांसद रतन लाल कटारिया का निधन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और बीजेपी की प्रदेश इकाई के प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई सीनियर बीजेपी नेताओं ने कटारिया के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की। खट्टर ने ट्वीट किया कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ओम शांति।

End of Feed