Sukhdev Singh Gogamedi: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का आज राजस्थान बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 6, 2023, 11:57 AM IST

Sukhdev Singh Gogamedi: जयपुर में प्रदर्शनकारी करणी सेना समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर अपना आक्रोश जताया। मेट्रो मास अस्पताल के बाहर प्रदर्शन हुए और मानसरोवर में सड़कें जाम की गईं।

Sukhdev Singh Gogamedi: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और राजस्थान के अन्य समुदायों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बुधवार को राज्यव्यापी बंद की घोषणा की है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में उनके आवास पर हुई हत्या की न्यायिक जांच की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया गया है। पुलिस ने कहा कि गोगामेड़ी की उनके घर के लिविंग रूम में तीन अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिनमें से एक हमलावर की भी जवाबी गोलीबारी में मौत हो गई। जानिए दिनभर का अपडेट-

Sukhdev Gogamedi

सुखदेव गोगामेड़ी (फेसबुक)

जयपुर में जगह-जगह पुलिस तैनात

जयपुर में कई जगहों पर पुलिस तैनात। गोगामेड़ी के समर्थकों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।

End of Feed