परोल के दौरान राम रहीम का वीडियो आया सामने, TMC MP महुआ मोइत्रा बोलीं यह तो...

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 09:07 AM IST

डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक राम रहीम 20 साल की सजा काट रहे हैं। यह बात अलग है कि समय समय पर उन्हें परोल और फर्लो मिलता रहा है। हाल ही में परोल के दौरान राम रहीम का एक वीडियो जारी हुआ है जिसे लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आपत्ति जताई है।

डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम एक बार फिर चर्चा में हैं। चर्चा इसलिए कि वो परोल पर जेल से बाहर हैं जिसे लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक नीति के तहत परोल की सुविधा हरियाणा सरकार दे रही है वो किसी भी तरह से उचित नहीं है। उन्होंने ब्रिटेन और अमेरिका की तरह कोडिफाइड परोल की वकालत की। लेकिन सवाल यहां यह है कि आखिर राम रहीम चर्चा में क्यों है। हाल ही में उनका एक वीडियो आया है जिसका टाइटल और गीत साडा नित दिवाली है। यानी कि वैसे तो दिवाली साल में एक दिन आती है लेकिन उनके लिए हर दिन ही दिवाली है। उनके इस गाने को लेकर राजनीतिक दल बीजेपी पर तंज भी कस रहे हैं।

राम रहीम के परोल पर महुआ मोइत्रा को आपत्ति

End of Feed